संसदीय स्थायी समिति ने भाप्रौसं मुंबई का दौरा किया
माननीय सांसद श्री विनय पी सहस्रबुद्धे के नेतृत्व में शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने 27 मई, 2022 को भाप्रौसं मुंबई का दौरा किया।
भाप्रौसं मुंबई के निदेशक प्रा शुभाशिस् चौधुरी ने वर्षों में संस्थान की प्रगति और नई पहल का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया। साथ ही समिति ने भाप्रौसं मुंबई के मुख्य अधिकारियों से भी बातचीत की।